तुला 2013 राशिफल

November 17, 2012 · Filed under: 2013 Hindi Horoscope 

आपकी राशि शुक्र के स्वामित्व वाली राशि है। आप आकर्षक व्यक्तित्व के स्वामी हैं। आप सदाचारी प्रकृति के व्यक्ति हैं। आप स्वभाव से चतुर और दूसरों की भावनाओं का सम्मान करने वाले व्यक्ति हैं। आप गहरी दूरदर्शिता के साथ यथार्थवादी और अधिक से अधिक आदर्शवादी भी हैं। आप स्वभाव से न्यायप्रिय, संतुलित और समता पूर्ण व्यवहार करने वाले व्यक्ति हैं। आप स्वभाव से थोडे चंचल भी हो सकते हैं। आप दूसरों के हितों की अवहेलना होते नहीं देख सकते है। आपके स्वभाव में संतोष का भाव निहित रहता है।

परिवार: यह वर्ष आपके पारिवारिक मामलों के लिए बहुत अनुकूल नहीं हैं। अत: परिवार से जुडे हर मामले में बहुत सावधानी बरतने की जरूरत है। परिवार के कुछ लोगो का बर्ताव आपके साथ प्रतिकूल भी रह सकता है। यहां तक कि मित्र और रिश्तेदार अपनी कही बातों से मुकर सकते हैं। परिवार की किसी स्त्री से आपके मतभेद हो सकते हैं अथवा संबंध बिगड सकते हैं। इन तमाम कारणों से आपके मन में घर-परिवार को लेकर एक असुरक्षा की भावना पनप सकती है। आपको भी अपनी कुछ आदतों पर नियंत्रण लगाने की सलाह दी जाती है। अन्यथा परिवार में वैमनस्य हो सकता है।

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के लिए यह वर्ष अनुकूल नहीं है। अत: स्वास्थ्य को लेकर किसी प्रकार की लापरवाही उचित नहीं होगी। प्रथम भाव में राहु और शनि का गोचर आपको शारीरिक कष्ट देने का संकेत है। छोटी-मोटी बीमारी का प्रभाव हमेशा रह सकता है। बीच-बीच स्वास्थ्य ज्यादा प्रतिकूल रह सकता है। शारीरिक के अलावा मानसिक कष्ट भी रह सकते हैं। दिमाग को शांति नहीं मिलेगी। मानसिक चिन्ताओं के कारण तकलीफ होगी। कोई गुप्त रोग भी आपको परेशान कर सकता है। रिश्तेदारों के स्वास्थ्य को लेकर भी आप चिन्तित रह सकते हैं।

प्रेम: प्रेम प्रसंगों के लिए यह वर्ष अनुकूल नहीं रहेगा। यदि आपने जरा भी लापरवाही दिखाई या छोटी बात को बडा मुद्दा बनाने की कोशिश की तो आपके सम्बंध बिखर सकते हैं। आपकी चाहत या प्रेम पात्र आपसे झूठ बोल सकता है या बेवफाई कर सकता है। प्रेमी/ प्रेमिका से झगड़े और विवाद होने की पूरी संभावना है। विपरीत लिंगी से सम्बंध अच्छे नहीं रहेंगे। किसी भी सम्बंध को तोडने या जोडने के मामले जल्दबाजी या हड़बड़ी से बातें बिगड सकती हैं अत: कोई भी निर्णय ठंडे दिमाग से ही लें। आपके कुछ अपने लोग आपको बार बार धोखा दे सकते हैं अत: अपने दिलोदिमाग को खुला रखना जरूरी होगा।

कार्यक्षेत्र: कार्यक्षेत्र में कुछ व्यवधान रह सकते हैं। यदि आप कुछ नया करने जा रहे हैं तो उस क्षेत्र से जुडे अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। यदि आप का व्यापार भागीदारी में है तो आप अपने भागीदार से असंतुष्ट रह सकते हैं। यदि आपकी भागीदारी किसी स्त्री के साथ है तो उसमें दरार आ सकती है। यदि किसी ऐसे काम का प्रस्ताव आ रहा है जिसमें फटाफट पैसे बनने की बात कही जा रही हो तो सावधान हो जाएं यह धोखा भी हो सकता है। लेकिन बीच-बीच में अचानक कुछ काम बनते भी रहेंगे। व्यर्थ की यात्राओं से बचें। इनसे काम बनने की उम्मीद कम ही है। जोखिम उठाने के लिये यह उपयुक्त समय नहीं है।

धन: धन को लेकर इस वर्ष निरंतरता नहीं बन पाएगी। लेकिन बीच-बीच में अचानक धन लाभ होने की संभावना जरूर बन रही है। निवेश के मालमे में सावधान रहना जरूरी होगा क्योंकि जोखिम भरे कामों में धन फंसने की संभावना है। जोखिम उठाने के लिये यह उपयुक्त समय नहीं है। अत: इस समय तथ्यजीवी रहें स्मृतिजीवी न बने क्योंकि इस समय पूंजी निवेश करने से मन चाहा परिणाम प्राप्त नहीं होगा। शीघ्र पैसा बनाने के तरीकों पर अच्छी तरह सोच विचार कर अमल करें। फंसा हुआ या रुका हुआ धन प्राप्त करने में परेशानियां रह सकती हैं।

विद्या: विद्यार्थियों के लिए यह वर्ष कडी मेहनत करने पर थोडी सफलता लेकर आया है। यदि आप कोई परीक्षा दे रहे हैं तो आपकी मेहनत के अनुरूप आपको परिणाम नहीं मिलेंगे। लेकिन यदि गूढ़ विज्ञान और परामनोविज्ञान में आपकी रूचि है तो उसके लिए समय अनुकूल है। सामान्य व्यक्ति को भी इन क्षेत्रों के कुछ अनुभव प्राप्त हो सकते हैं। यदि शिक्षा के संदर्भ में कोई लुभावना प्रस्ताव मिल रहा है तो यह धोखा भी हो सकता है अत: इनसे सावधान रहें। किसी उल्टे-सीधे पाठ्यक्रम में प्रवेश न लें। इन सबके बावजूद आशावादी होना निराशावादी होने से सदैव अच्छा है।

कन्या 2013 राशिफल

November 16, 2012 · Filed under: 2013 Hindi Horoscope 

कन्या राशि में जन्म लेने के कारण आप मूल रूप से बौद्धिकता और ज्ञान से परिपूर्ण है। राशि स्वामी बुध है जो बुद्धि व ज्ञान का प्रतीक है। अत: आपकी रुचि कला और साहित्य में हो सकती है। आप विवेकी, आर्थिक, कूटनीतिक और चतुर हैं। आपके व्यक्तित्व में आकर्षण का भाव है इस कारण लोग आपसे जल्द ही प्रभावित हो जाते हैं। लेकिन आप व्यवहारिक प्रकृति के भेदभाव करने वाले, आवेगी और भावुक हो सकते हैं। आपको भले-बुरे की पहचान है तथा स्वभाव से आप अन्तर्मुखी है। आप एक अच्छे लेखक, संगीत और ललित कला से प्यार करने वाले हो सकते हैं।

परिवार:यह वर्ष पारिवारिक मामलों के लिए मिला जुला रहेगा। हांलाकि आपको परिवारिक माहौल से सहारा मिलेगा। परिवार के साथ आप तीर्थाटन पर जा सकते हैं अथवा परिवार के किसी सदस्य के लिए लम्बी यात्रा सफलदायक सिद्ध होगी। परिवार में नये सदस्य की बढोत्तरी होगी। जिन लोगों ने परिवार के किसी सदस्य के माध्यम से कोई वसीयत प्राप्त करने की उम्मीद लगा रखी है तो उनकी इच्छा पूरी हो सकती है। लेकिन राहू और शनि का गोचर अनुकूल न होने के कारण परिवारजनों की सभी अपेक्षाएं पूरी न होने के कारण कुछ विवाद हो सकता है और घरलू वातावरण तनावपूर्ण रह सकता है। आप घर के मामलों में असुरक्षा की भावना से आक्रान्त रहेंगे।

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के लिहाज से वर्ष का अधिकांश समय अनुकूल रहेगा। इस अवधि का उपयोग आप मन को एकाग्र करने समाधि और योग क्रियाओं को करने के लिए भी कर सकते हैं। इससे आपमे उत्साह का संचार होगा और अपने स्वास्थ्य को अच्छा बनाए रखने में कामयाब रहेंगे। लेकिन बीच बीच में छोटी मोटी बीमारियां मानसिक शांति भंग कर सकती हैं। कुछ घरलू मामलों को लेकर मानसिक कष्ट और थकावट रह सकती है। अपने माता पिता के स्वास्थ्य का खयाल रखना भी जरूरी होगा। इस अवधि में आंख की पीड़ा भी हो सकती है।

प्रेम: प्रेम प्रसंगों के लिए यह वर्ष अनुकूल है। जिन लोगों के जीवन में किसी प्रेम पात्र का अभाव था उन्हें उनके प्रेम पात्र की प्राप्ति होगी। यदि आप विवाह के योग्य हैं तो इस वर्ष के प्रथम भाग में ही सगाई अथवा विवाह होने के अच्छे योग हैं। उस विवाह से आपको खूब लाभ होना चाहिए अथवा विवाह किसी कुलीन से हो सकता है। यदि संतान को लेकर आपके दिल में कोई उथल-पुथल हो रही थी तो खुश हो जाएं। सन्तान को लेकर चली आ रही चिंताओं का सिलसिला खत्म हो रहा है। जीवन साथी के साथ कहीं घूमने फिरने का मौका भी मिलेगा

कार्यक्षेत्र: कार्यक्षेत्र के लिहाज़ से यह साल मिश्रित फलदायी रहेगा। बृहस्पति की अनुकूलता आपको कई मामलों में सफल बनाएगी। आप प्रचुर सफलता और सम्मान प्राप्त करेंगे। किसी अनुभवी व्यक्ति के मिलने के आपके काम धन्धे को एक नया अनुभव मिलेगा। अपने काम को पूरा करने के लिये आप में प्रचुर उत्साह और विश्वास रहेगा। व्यवसाय के लिए की गई लम्बी यात्राएं सफलदायक सिद्ध होगी। लेकिन राहू और शनि की प्रतिकूलता के कारण रोजमर्रा के कामों में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। नए उद्यमों से इस अवधि में सम्बंद्ध न हों यदि होना बहुत जरूरी हो तो महत्वपूर्ण दस्तावेजों पर बिना देखे दस्तखत न करें और जोखिम उठाने की प्रवृति पर भी अंकुश लगाए।

धन: धन की आमदनी की निरंतरता में कुछ व्यवधान आ सकता है। लेकिन इस वर्ष अचानक धन प्राप्ति होने के योग जरूर बन रहे हैं। इस अवधि में यदि कहीं से वसीयत प्राप्त होने की उम्मीद होगी या आप उसको प्राप्त करने के लिये इच्छुक होंगे तो वह आपको इस वर्ष आपको मिल सकती है। वसीयत प्राप्त करने की संभावना है तो आप उसे प्राप्त कर सकते हैं। लेकिन किसी नए काम को शुरु करने के लिए बडा निवेश करने से बचना जरूरी है। यदि ऐसा करना जरूरी ही हो तो बहुत ही सावधानी पूर्वक निवेश करें।

विद्या: इस वर्ष का प्रथम भाग आपकी शिक्षा के लिए पूरी तरह से अनुकूल है। लेकिन दूसरे भाग में आपकों कुछ व्यवधान मिल सकते हैं। इस वर्ष यदि आप किसी नए पाठ्यक्रम में प्रवेश लेना चाह रहें हैं तो आपको सावधानी से काम लेने की सलाह दी जाती है। अन्यथा शिक्षा और आर्थिक स्थिति दोनो ही प्रभावित हो सकती हैं। नए पाठ्यक्रम और नए शिक्षण संस्थान दोनो के बारे में विधिवत जानकारी लेने के बाद ही प्रवेश लेना ठीक रहेगा। दूर देश जाकर शिक्षा लेने के इच्छुक लोगों के लिए वर्ष अनुकूल है। परम्परागत शिक्षार्थियों के लिए भी समय अनुकूल है।

सिंह 2013 राशिफल

November 16, 2012 · Filed under: 2013 Hindi Horoscope 

आप प्रभावशाली व्यक्तित्व के स्वामी हैं। आप चौडे़ कंधों से युक्त होगे। आप स्वभाव से उत्साही, निडर और साहसी होगे। आप उदार प्रकृति के व्यक्तियों का सम्मान करने वाले हैं। आप स्वभाव से दृढ़ निश्चयी है। आपमें नेतृ्त्व की अदभुत क्षमता है। आप पूरे जोश के साथ कार्य करते है। आपको अपने क्रोध को दूर करने का प्रयास करना चाहिए। आप एक स्वतंत्र विचारक हैं। सिद्धान्तो व अनुशासित ढंग से कार्य करना आपकी प्रवृत्ति है। आप संतोष और वैराग्य में सक्षम हैं। आप महत्वाकांक्षी हैं और कभी-कभी लालची भी हो सकते हैं। आप दार्शनिक हैं आपको साहित्य और ललित कला से प्यार है।

परिवार: पारिवारिक दृष्टिकोण से यह वर्ष बहुत ही उत्तम रहेगा। परिवार में कोई मांगलिक कार्य सम्पन्न होने के योग बन रहे हैं। परिवार में सुख और शान्ति का वातावरण बनेगा। भाई-बहनों से आपके सम्बंध और मधुर होंगे। भाई-बहनों की उन्नति होगी। दूर रहने वाले पारिवारिक सदस्य के घर आगमन अथवा उसके साथ सम्बंधों में सुधार होने से मन प्रसन्न होगा। परिवार के सभी सदस्यों का वर्ताव आपके प्रति बहुत ही अच्छा रहेगा। यदि परिवार में कोई आदालती केश चल रहा होगा तो उससे छुटकारा मिलेगा।

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के लिए भी यह वर्ष अनुकूलता लिए हुए है। छोटी-मोटी बीमारियों को छोडकर लगभग पूरा वर्ष ही आपकी सेहत को सुधारने वाला रहेगा। यदि किसी कारण से आप बीमार भी होते हैं अथवा मौसम जनित बीमारियों से आपको परेशानी होती है तो आपकी सेहत शीघ्र ही सुधर जाएगी। यदि आप किसी पुरानी बीमारी से परेशान हैं तो इस वर्ष आपको उससे छुटकारा मिल सकता है। समय-समय पर आप जलवायु परिवर्तन करने जाते रहेंगे। कुल मिलाकर यह वर्ष आपके स्वास्थ्य के लिए उत्तम फलदायी रहेगा।

प्रेम: प्रेम प्रसंगों के लिए यह वर्ष बहुत ही अनुकूल रहेगा। यदि छोटे-मोटे मनमुटावों को छोड दिया जाय तो लगभग पूरा साल ही आपको दिली शुकून देने वाला रहेगा। कुछ मामलों में आपको जरूरत से ज्यादा जिद न करने की सलाह दी जाती है। अन्यथा पुराने रिश्तों में कुछ खटास आ सकती है। जीवनसाथी के साथ घूमने फिरने के कई मौके मिलेंगे। ये यात्राएं दूर देशों की अथवा धर्म स्थलों से जुडी हो सकती हैं। संतान को लेकर आपके दिलों दिमाग में जो चिंताएं थी वो इस वर्ष दूर होने वाली है। किसी पुराने रिश्तेदार या परिचित से मिलने वाले स्नेह से भी आप आत्मविभोर होंगे।

कार्यक्षेत्र: इस साल आप व्यापार नौकरी या धन्धे में कुछ विशेष करेंगे। आपके कार्यक्षेत्र और व्यापार का विस्तार होगा और पद बढे़गा। नए उद्यमों या व्यवसायों में प्रवेश करने का मौका मिलेगा। इस अवधि में वरिष्ठ लोगों व शक्तिवान व्यक्तियों से स्नेह व सम्मान प्राप्त होगा। व्यापार और नौकरी के सिलसिले में भ्रमण भी होगा। कुछ प्रतिस्पर्धी भी सामने आएंगे लेकिन उनसे आपको विशेष फर्क नहीं पडेगा। जायेगी। अपनी दृढ़ इच्छा शक्ति के कारण विपरीत परिस्थिति में भी आपको मति भ्रम नहीं होगा और सही काम करेंगे। आपका सामाजिक दायरा बढे़गा और आपकी प्रतिष्ठा में भी बढोत्तरी होगी।

धन: इस पूरे वर्ष आपकी आमदनी साधारण रूप से अच्छी रहेगी। आय में निरंतरता के कारण आप बचत करने में भी सफल रहेंगे। इस बचत में घर-परिवार वालों का भी सहयोग सराहनीय रहेगा। आमदनी के किसी नए श्रोत के मिलने की भी उम्मीद है। यह भी एक कारण होगा आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने का। विदेश के माध्यम से या किसी दूर की यात्रा के माध्यम से भी धनार्जन होने के योग बन रहे हैं। यदि आपका पैसा कहीं रुका हुआ है तो थोडे से प्रयास से उसकी प्राप्ति हो सकती है। सारे प्रयास कर सौभाग्यकाल को पूरी तरह भुनाने के लिये यह श्रेयस्कर समय है।

विद्या: अध्ययन के लिए यह वर्ष अनुकूल रहेगा। आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कडी से कडी मेहनत करने को तैयार हैं। यदि आप किसी प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेना चाह रहे हैं उसके लिए समय अनुकूल है। आपको उसमें सफलता मिलेगी। यदि आप कोई व्यसायिक शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं तो उसमें सफलता मिलने की अच्छी उम्मीद है। यदि आप किसी नए शिक्षण संस्थान की तलास में हैं तो इस वर्ष आपको एक अच्छे संस्थान की प्राप्ति होगी जहां से शिक्षा लेने के बाद आप को नई और सही दिशा की प्राप्ति होगी। जो लोग दूर देश में जाकर शिक्षा लेना चाह रहे हैं, उनके लिए भी समय अनुकूल है।

कर्क 2013 राशिफल

November 16, 2012 · Filed under: 2013 Hindi Horoscope 

कर्क राशि सबसे भाग्यशाली राशि मानी जाती है और चंद्रमा उसका स्वामी है। आप बेहद संवेदनशील, जिज्ञासु और बेचैन प्रवृत्ति के होते हैं। आप अपने परिवार और दोस्तों के लिए समर्पण का भाव रखते हैं। आप बुद्धिमान, उज्ज्वल और श्रमसाध्य व्यक्तित्व वाले हैं। आपका अपने परिवार और बच्चों के साथ बहुत लगाव है। आपका लगाव चित्रकला, जल और सिंचाई विभाग से संबंधित, व्यापार और वनस्पति विज्ञान, कपास, चावल और दुग्ध व्यवसाय, सफेद धातु तथा मून स्टोन से संबंधित क्षेत्रों में हो सकता है।

परिवार: बृहस्पति के गोचर के प्रभाव से आपके भाई और बहनों के जीवन में खुशहाली आएगी। वें आपके लिए मददगार भी बने रहेंगे। लेकिन शनि मे गोचर के कारण परिवार के अन्य लोगों के लिए समय बहुत अनुकूल नहीं है, इसकारण से आप पारिवारिक सुख के अभाव का अनुभव करेंगे। आप पर कुछ ऐसी बातों को लेहर झुठे इल्जाम लगाए जा सकते हैं जिनमें आपका सहयोग नगण्य रहा हो। कुछ पारिवारिक सदस्यों के बीच मतभेद भी हो सकता है। माता पिता को लेकर भी कुछ चिंताएं रह सकती हैं। परिवारजनों में से किसी के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित रह सकते हैं।

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के लिहाज़ से यह वर्ष अधिक अनुकूल नहीं है। किसी काम में मिली असफलता के कारण आई चिंता आपको थका सकती है। ऐसे में स्वास्थ्य का खयाल रखना जरूरी होगा। यदि आपको पहले से कोई लम्बी बीमारी भुगत रहे हैं तो परहेज की आवश्यकता है। वाहनादि सावधानी से चलाएं और दुर्घटनाओं को लेकर सचेत रहने की आवश्यकता है। इस वर्ष कुछ विषम परिस्थियों से भी सामना हो सकता है ऐसे में विपरीत परिस्थितियों को बुद्धिमता से झेलने का विश्वास अपने अन्दर पैदा करें अन्यथा स्वास्थ्य बिगड सकता है।

प्रेम: लाभ भाव में बृहस्पति का गोचर होने के कारण प्रेम प्रसंगों के लिए यह वर्ष अनुकूलता लिए रहेगा। यदि आप अभी तक प्रेमानुभूति से वंचित रहे हैं तो यह वर्ष आपके लिए सहायक सिद्ध हो सकता है। प्रेम के अलावा सगाई के भी योग निर्मित हो रहे हैं। जीवन साथी के साथ भ्रमण का अवसर मिलेगा। दूर देश स्थित किसी व्यक्ति से भी लगाव हो सकता है। प्रेम में पवित्रता और विश्वसनीयता न होने की स्थिति में कुछ लोगों के संबंधों की प्रगाढता में कमी आ सकती है या सम्बंध टूट भी सकते हैं। नए जुड रहें प्रेम सम्बंध आपकी स्थिति परिस्थिति से ऊंचे दर्जे के हो सकते हैं।

कार्यक्षेत्र: बृहस्पति का गोचर विदेशियों या सुदूर स्थलों पर रहने वाले लोगों से आपके व्यवसायिक संबंधों को मजबूत कराएगा। आप किसी नए काम की शुरुआत भी कर सकते हैं। लेकिन अन्य महत्त्वपूर्ण ग्रहों जैसे शनि और राहू का गोचर अनुकूल न होने से कुछ काम बिगड भी सकते हैं अत: बहसों में न उलझें अन्यथा आप मालिकों अथवा वरिष्ठ अधिकारियों के रोष के भाजन हो सकते हैं। कोशिश करें कि अपना काम सलीके से करें। विपरीत परिस्थितियों को बुद्धिमता से निबटाएं। यदि आप ऐसा करते हैं तो केतू का गोचर महत्त्वपूर्ण व्यक्तियों से जोडने में आपकी मदद करेगा। नौकरी के हालात में सुधार होंगे। नए परिवर्तन अथवा नए काम की शुरुआत होगी। फिर भी किसी नए काम की शुरुआत से पहले अच्छाई और बुराई का अच्छी तरह विश्लेषण जरूरी होगा।

धन: इस वर्ष आपकी आमदनी के श्रोतों में इजाफा होगा लेकिन बचत के लिए यह वर्ष अनुकूल नहीं है। पैसों के आने से पहले ही खर्चे तैयार मिलेंगे। किसी पारिवारिक व्यक्ति के स्वास्थ्य के बिगड जाने के कारण उसमे काफी पैसे खर्च करने पड सकते हैं। कुछ नए कामों की शुरुआत करने के कारण आप अपने संचय किए हुए धन को खर्च करना चाहेंगे। यदि आपके पास कोई पुराना कर्ज है तो आप इस वर्ष उससे छुटकारा पा सकते हैं। किसी यात्रा के द्वारा भी धन खर्च हो सकता है। हांलाकि जीवनसाथी या व्यवसायिक भागीदार, बचत करने में आपके मददगार हो सकते हैं।

विद्या: जो लोग विदेश या दूर जाकर पढाई करना चाह रहे हैं उनके लिए यह वर्ष अनुकूल रहेगा। आपका आत्मविश्वास मजबूत बना रहेगा। यदि आप किसी प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षा में भाग ले रहें हैं तो अवश्य सफल होंगे। दर्शनशास्त्र या अन्य परम्परागत विषयों के विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल है। लेकिन यदि आप किसी नए पाठ्यक्रम में प्रवेश लेना चाह रहे हैं तो उसके बारे में अनुभवी लोगों से भलीप्रकार विचार विमर्श कर लें। साथ की उस संस्थान की विश्वसनियता की भी परख कर लें। अन्यथा जल्दबाजी में आप कोई गलत निर्णय ले सकते हैं।

मिथुन 2013 राशिफल

November 16, 2012 · Filed under: 2013 Hindi Horoscope 

बुध की राशि होने के कारण आपकी बौद्धिक क्षमता मजबूत होती है। आपमें जटिल स्थितियों-परिस्थियों से निपटने की क्षमता है। आप एक व्यवहार कुशल व्यक्ति हैं। आपके स्वभाव में कुछ लचीलापन आसानी से देखने को मिल जाता है। हांलाकि आप परिश्रमी व्यक्ति हैं और संघर्ष करने से नहीं घबराते। आपका यही गुण आपको सफल बनाता है। आप एक अच्छे सलाहकार और योजनाकार भी हैं। आप स्वभाव से परिश्रमी, आत्म निर्भर और विनोद पूर्ण व्यक्ति हैं। आप धन का उपयोग बहुत सोच समझ कर करते हैं। आपके द्वारा की गई पैसों की बचत आपके भविष्य को सुनहरा बनाती है।

परिवार: पारिवारिक मामलों के लिए यह वर्ष अधिक अनुकूल नहीं है। परिवार के कुछ लोगों का बर्ताव से आपकी भावनाएं आहत हो सकती हैं। कुछ विषम परिस्थियां भी निर्मित होंगी अत: अच्छा यही रहेगा कि विपरीत परिस्थितियों को झेलते समय आप अपने अन्दर प्रतिरोधात्मक शक्ति विकसित करें। कुछ लोगों का व्यवहार वैमनस्यपूर्ण भी रह सकता है। आपके इष्ट-मित्र भी अपने वादों से मुकर सकते हैं और उनसे आपके सम्बन्ध मधुरता खो सकते हैं। आपके बच्चों का स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा। लेकिन केतू की स्थिति इस बात का संकेत कर रही है कि यदि आपने निष्ठा के साथ संबंधों को सुधारने का प्रयास किया तो आपके सम्बंध संतोषप्रद रह सकते हैं।

स्वास्थ्य: छ्ठे भाव में स्थित केतू और छठे भाव के स्वामी का अष्टम में बैठना स्वास्थ्य के लिए शुभ नहीं है। अत: इस वर्ष स्वास्थ्य से सम्बंधित कुछ परेशानियां रह सकती हैं। किसी आर्थिक मुद्दे को लेकर या किसी विरोधी के कारण दिमागी तनाव भी रह सकता है। किसी यात्रा के दौरान भी आपका स्वास्थ्य बिगड सकता है। अत: बेवजह यात्राएं करना भी ठीक नहीं होगा। जोखिम उठाने वाली प्रवृतियों पर भी अंकुश लगाने की आवश्यकता है। किसी कानूनी मामले में पडकर चिंता करना भी स्वास्थ्य पर बुरा प्रभावी होगा। खान-पान पर संयम रखें अन्यथा उदर विकार होने की सम्भावना है।

प्रेम: बृहस्पति की द्वादश भाव में स्थिति प्रेम प्रसंगों के लिए अनुकूल नहीं है। अपने प्रेम संबंधों को बहुत सावधानी से सहेजना होगा अन्यथा छोटी से बात भी आपस में दरार का कारण बन सकती है। आपके प्रियजन का स्वास्थ्य भी बिगड सकता है। आप का प्रेम पात्र किसी मामले में आपसे झूठ भी बोल सकता है। सच्चाई की जानकारी होने पर आपको आत्मिक कष्ट होगा। आपके कुछ दोस्त भी अपने वादों से मुकर जाएंगे। लेकिन केतू की स्थिति आपका कुछ हद तक सहयोग कर सकती है। जो बीच-बीच में आपको मित्रों या प्रेम पात्र के माध्यम से सुख दिला सकती है।

कार्यक्षेत्र: आपके कर्म स्थान का स्वामी द्वादश भाव में केतू के साथ है अत: इस अवधि में आपकी सृजनात्मक क्षमता छुपी रहेगी और बुद्धि विवेक का भी ह्रास होगा। फलस्वरूप आप अपने कामों अंजाम तक पहुंचाने में कठिनाई का अनुभव करेंगे। कार्यक्षेत्र के कुछ प्रतिद्वंदियों के द्वारा भी रुकावट डाली जा सकती है। आपको दूसरों के लिये भी काम करना पड़ सकता है। किसी भी व्यसायिक यात्रा को करने से पहले भली भांति जांच करलें कि वह यात्रा आपके लिए लाभकारी है या नहीं। यदि आप नौकरीपेशा हैं तो इस वर्ष आपको पदोन्नति मिल सकती है। सामाजिक क्षेत्र में भी आप प्रतिष्ठा और सम्मान प्राप्त करेंगे। कुछ मिलाकर यह वर्ष आपको मेहनत के अनुरूप कम फल देगा।

धन:आर्थिक मामलों के लिए यह वर्ष शुभ नहीं कहा जाएगा। आप इस वर्ष कुछ ऐसे कामों में उलझे रह सकते हैं जो कम फायदा देने वाले होंगे। कुछ बेकार के कामों में भी आप पैसे बर्बाद कर सकते हैं। इस वर्ष कुछ ऐसे खर्चें भी सामने आ सकते हैं जिनकी आपने उम्मीद नहीं की होगी। इस प्रकार की आर्थिक समस्याएं आपकी दिमागी शांति को भंग करने का काम करेंगी। आपको अपनी जोखिम उठाने वाली प्रवृतियों पर भी पूरी तरह अंकुश लगाकर रखना होगा अर्थात सट्टेबाजी जैसी आदतें यदि आपमें हैं तो उनसे बचना होगा क्योंकि इनसे आपको कोई बडा घाटा हो सकता है। लेकिन कुछ व्यापारिक सौदों के माध्यम से आप अच्छा लाभ कमा सकते हैं।

विद्या:: विद्यार्थियों के लिए भी यह वर्ष अधिक अनुकूल नहीं हैं। उन्हें उनकी मेहनत के अनुरूप परिणाम नहीं मिल पाएंगे। यद्यपि आपमें सृजनात्मक क्षमता है लेकिन वह इस अवधि में छुपी रहेगी साथ ही आप अपनी बुद्धि और विवेक का ह्रास होने का अनुभव कर सकते हैं। किसी नए पाठ्यक्रम के चयन अथवा शिक्षण संस्थान के चयन के समय सावधानी और बुद्धि से काम लेने की जरूरत होगी। अन्यथा धोखा मिल सकता है। संस्थान के कर्मचारी अपने किए हुए वादों से मुकर सकते हैं। स्वास्थ्य की प्रतिकूलता अथवा किसी चिंता के कारण भी आपका अध्ययन प्रभावित रह सकता है।

वृषभ 2013 राशिफल

November 16, 2012 · Filed under: 2013 Hindi Horoscope 

शुक्र के प्रभाव के कारण आप आकर्षक व्यक्तित्त्व के स्वामी हैं। आपकी शारीरिक बनावट आकर्षक है। आप साहसी और हंसमुख स्वभाव के व्यक्ति हैं। वाणी का स्वामित्त्व बुध मे जिम्में होने के कारण आपकी वाणी प्रभावशाली होगी। साथ की पंचम भाव का स्वामित्त्व भी बुध के पास होने से आपमें किसी विषयवस्तु को सीखने की अद्भुद क्षमता होगी। आप अपने प्रयासों द्वारा किसी भी परिस्थिति को संभाल सकने में सक्षम होते हैं। आप में ज़िम्मेदारी और कर्तव्य का भाव है। आप पूर्ण ईमानदारी और लगन के साथ अपने परिवार और बड़े बुजुर्गों की ज़िम्मेदारी निभाने के लिए तैयार रहते हैं

परिवार: प्रथम भाव में स्थित बृहस्पति के कारण आप अपने पारिवारिक मामलों को लेकर बहुत प्रसन्न रहेंगे। घर परिवाज में कोई शुभ और श्रेष्ठ संस्कार होने के योग भी बन रहे हैं। कोई मांगलिक कार्य या उत्सव सम्पन्न होने की सम्भावना है। घर परिवार का माहौल भी संतोषप्रद रहेगा। लेकिन किन्ही कार्यों के कारण अथवा यात्राओं के कारण आपको अपने परिवार से दूर रहना पडेगा। घर-परिवार को लेकर आप कोई गलत निर्णय लेने से बचें अन्यथा इसकी चिन्ता आपको पूरे वर्ष परेशान करती रहेगी। किसी अन्य कारण से भी आपको पारिवारिक चिन्ता रह सकती है। इन सबके बावजूद भी पारिवारिक वातावरण अच्छा बना रहेगा।

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के लिहाज से यह वर्ष आपके लिए बहुत अच्छा नही प्रतीत हो रहा है। अष्टमेश बृहस्पति लग्न पर है जो समय-समय पर आपके स्वास्थ्य को पीडित कर सकता है अत: स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। वर्ष के मध्य में अस्वस्थ्य रहने का संकेत शनि ग्रह भी कर रहा है लेकिन यह अस्वस्थता छोटी-मोटी बीमारी के कारण ही होगी। द्वादश भाव का केतू भी संकेत कर रहा है कि इस वर्ष आप कु हद तक उन्मादी हो सकते हैं। अत: स्वयं को सनक या उन्माद से बचाए रखना जरूरी होगा।

प्रेम: प्रथम भाव में स्थित बृहस्पति इस वर्ष आपके प्रेम प्रसंगों के लिए अनुकूल फल देता रहेगा। नए प्रेम की भी सम्भावना है अथवा प्रेम में और अधिक प्रगाढता आएगी। जिनकी उम्र विवाह की हो चली है उनकी सगाई हो सकती है। साथ ही उनका विवाह होने का योग प्रबल हो रहा है। विवाहित लोगों को संतान का प्रेम और सुख नसीब होगा। वर्ष की शुरुआत के समय शुक्र के अष्टम भाव में स्थित होने के कारण बीच-बीच में छोटे-मोटे मौखिक विवाद भी सम्भव हो सकते हैं। यदि आप इनसे बचने का प्रयास करते हैं तो यह वर्ष प्रेम प्रसंगों के लिहाज़ से शुभ रहेगा।

कार्यक्षेत्र: कार्यक्षेत्र के लिए यह वर्ष अच्छा रहेगा रहेगा। आप अपने अच्छे कर्मों के कारण कामों में सफल रहेंगे। कुछ विषम परिस्थियां भी सामने आ सकती हैं लेकिन आप उन पर विजय पा लेंगे और दैनिक कार्यों में स्फूर्तिवान बने रहेंगे। नौकरी या व्यवसाय में अच्छा सुधार होगा। प्रभावशाली व्यक्तियों से आपके सम्पर्क बढेंगे। लेकिन कुछ कामों में आप अनुभवी लोगों की सलाह को भी नजरअंदाज कर सकते हैं और गलत निर्णय लेकर चिंताग्रस्त हो सकते हैं। सरकार से जुडे किसी व्यक्ति की सहायता से भी आपके काम बनेंगे। कुछ व्यवसायिक यात्राएं होंगी। व्यवसायिक विरोधियों पर विजय पाने में आप सफल रहेंगे।

धन: आर्थिक मामले के लिए यह वर्ष बहुत अच्छा रहेगा। आमदनी के श्रोतों में इजाफा होगा फलस्वरूप धन संचय करने में भी आपको सफलता मिलेगी। किसी सरकारी आदमी के सहयोग से भी आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। कोई मुनाफे का बडा सौदा हाथ लग सकता है और धनवृद्धि होगी। वर्ष के आरम्भ में धन स्थान का स्वामी अष्टम भाव में चतुर्थेश के साथ है अत: कुछ अचल सम्पत्ति मिलने के भी योग हैं। कहीं से अचानक धन प्राप्ति भी हो सकती है। किसी लाटरी या बीमा के माध्यम से भी धन लाभ होने की उम्मीद है। अगर आपने प्रार्थना की है तो इस वर्ष आर्थिक साधन व रूपया पैसा आप अवश्य प्राप्त करेंगे।

विद्या: प्रथम भाव में बृहस्पति के कारण आपका दिमाग पूरी तरह चैतन्य और सानकूल रहेगा। फलस्वरूप अध्ययन में आपकी गहरी रुचि रहेगी। यदि आपका विषय दर्शन एवम् तत्व मीमांसा से जुडा हुआ है तो यह वर्ष बहुत ही उत्तम फलदायी रहेगा। यदि आप बैंकिग, मैनेजमेंट या व्यवस्थापन से जुडे पाठ्यक्रम से जुडना चाह रहे हैं या उस क्षेत्र से जुडे हैं तो भी आपको उत्तम फलों की प्राप्ति होगी। इन सबके बावजूद आपकों कुसंगति से बचना होगा अन्यथा आपकी पढाई प्रभावित हो सकती है। यदि आप किसी प्रतियोगी परीक्षा या प्रतिस्पर्धा में भाग लेना चाह रहे हैं तो उसके लिहाज़ से भी समय अनुकूल है।

मेष 2013 राशिफल

November 16, 2012 · Filed under: 2013 Hindi Horoscope 

मंगल की राशि में जन्म होने के कारण आप साहसी व्यक्ति हैं। लेकिन कभी-कभी आपमें क्रोध की अधिकता देखने को मिलेगी। शिक्षा स्थान पर सूर्य का प्रभाव होने के कारण आप प्रखए बुद्धि हैं। धन स्थान पर शुक्र का प्रभाव होने के कारण आप आर्थिक सम्पन्नता और एशोआराम की चीजों आ आनंद लेंगे। भाग्येश बृहस्पति भाग्यशाली व धार्मिक बना रहा है। शनि आपको कर्मठ बनाकर लाभ दे रहा है। बुध के कारण आप स्वभाव से स्पष्टवादी होंगे तथा धूर्तता से बचेंगे। आप शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे। लेकिन आपने जो हासिल किया है उससे आप थोड़े बेचैन और असंतुष्ट भी हो सकते हैं।

परिवार: दूसरे भाव में स्थित बृहस्पति परिवार के सदस्यों की संख्या में बढोत्तरी करवा सकता है। अर्थात घर परिवार में किसी का जन्म हो सकता है अथवा किसी का विवाह आदि हो सकता है जिसके कारण परिवार की संख्या बढ सकती है। आप अपने घर परिवार के सदस्यों का हित करते रहेंगे। यदि उनके लिए आपको पैसे भी खर्च करने पडे तो आप हिचकिचाएंगे नहीं। इन सबके बावजूद भी बीच-बीच में परिवार के कुछ सदस्यों का बर्ताव अच्छा नहीं रहेगा। अपनी समस्याओं के समाधान के लिये परिवार पर अधिक निर्भरता उचित नहीं होगी।

स्वास्थ्य: प्रथम भाव में स्थित केतू समय-समय पर आपके स्वास्थ्य को बिगडने का प्रयास करेगा। अत: पूरे वर्ष स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहना उचित होगा। खान-पान पर संयम रखना बहुत जरूरी होगा क्योकि आपके स्वास्थ्य को सबसे ज्यादा खतरा फूड पाइजनिंग के कारण होगा। इस वर्ष जहां तक सम्भव हो गैर जरूरी यात्राओं से बचें अन्यथा स्वास्थ्य प्रभावित रह सकता है। इस पूरे वर्ष आपको व्यवहारिक बने रहना होगा। हांलाकि इस दौरान आपकी व्यर्थ के कामों में फंसे रहने की चेष्टा रहेगी। इन सब बातों के कारण आप व्यर्थ में परेशान रह सकते हैं। अपने स्वास्थ्य का खयाल रखते हुए अधिक आत्मविश्वासी न बनें।

प्रेम: प्रेम प्रसंगों के लिए यह साल मिला जुला परिणाम देने वाला रहेगा। यदि आप विवाहित हैं तो जीवनसाथी को लेकर परेशानियां रह सकती हैं। छोटे मोटे झंझट या विवादों के उपजने से प्रेम में कमी आएगी। अथवा आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य पीडित रह सकता है। गैरशादीशुदा लोगों के भी आपके लाख चाहने के बावजूद विपरीत लिंगी से संबंध अच्छे नहीं रहेंगे। प्रेम के किए गए झूठे वादे आपके दिल को ठेस पहुंचा सकते हैं। जिसे आप बहुत प्यार करते हैं वो विवाद होने पर आपको नीचा दिखाने का प्रयास कर सकता है। बदनामी से भी सामना करना पड सकता है।

कार्यक्षेत्र: दशमेश शनि के सप्तम भाव में उच्च राशि में होने कारण बडे कामों के प्रस्ताव मिलेंगे। आप कई बडें कामों में सफल भी होनें लेकिन व्यापार के बड़े बड़े निर्णय लेने या विकास की योजनाओं पर ध्यान देने के लिए यह आवश्यक है कि आप पूरी जांच परख करके ही ऐसा करें। किसी कानूनी झंझट में पडने से बचें। राहू-केतू की स्थितियां साझे में काम करने वालों के लिए शुभ नहीं रहेंगी। औरों की लापरवाही और असफलताओं से आप चिन्तित रह सकते हैं। झूठी आशाओं पर निर्भर न रहें अधिक आत्मविश्वास आपको आपदग्रस्त कर सकता है। अपनी प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहना भी जरूरी होगा। इन सबके बावजूद अपने रूचि के क्षेत्र में आप अच्छा काम करेंगे और जनप्रिय बनें रहेंगे।

धन: धन भाव में बृहस्पति का गोचर होने के कारण आपकी आमदनी में बढोत्तरी होगी फलस्वरूप आप बचत करने में भी सफल रहेंगे। किसी वसीयत के माध्यम से भी आपको धन लाभ हो सकता है। अथवा किसी अप्रत्यासित जगह से अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। आप किसी धार्मिक कार्य में खर्चे कर सकते हैं। परिवार के सदस्यों और अन्य लोगों के हित में भी आप खर्च करेंगे। इन सबके बावजूद किसी माध्यम से आपका पैसा खो सकता है। अत: कोई जोखिम भरा निवेश करने से बचें साथ ही पैसों की सुरक्षा को लेकर चिंतन करें।

विद्या: विद्यार्थियों के लिए यह वर्ष सामान्य रहेगा लेकिन किसी नए पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने से पहले उस संस्थान और पाठ्यक्रम के बारें में सम्पूर्ण जानकारी एकत्र कर लेना जरूरी होगा अन्यथा परेशानियों का सामना करना पड सकता है। कला कविता एवम् साहित्य से जुडे विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। जो लोग एक साथ एक से अधिक पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने की आदत रखते हैं उन्हें सचेत रहने की आवश्यकता है। अधिक आत्मविश्वासी होने से भी बचना जरूरी होगा। किसी सहपाठी पर किसी भी विषयवस्तु पर आवश्यकता से अधिक विश्वास और निर्भरता उचित नहीं होगी।

Page 4 of 162« First...«23456»...Last »