धनु 2013 राशिफल

धनु राशि द्विस्वभाव गुरू के स्वामित्त्व की राशि होती है अत: आप कभी औपचारिक और कभी पारंपरिक हो सकते हैं। आप पारंपरिक विचारों के समर्थक हो सकते हैं। आप कभी कभी अधिक बेचैन और चिंतित भी हो जाते हैं। आप भगवान को मानने वाले और ईमानदार हैं लेकिन आपको पाखंड और दिखावा पसंद नहीं है। आप मानवीय और थोडे से आवेगी हैं। लेकिन आप कुछ हद तक आलसी या सुस्त भी हो सकते हैं। हांलाकि आप दार्शनिक हैं और मनोगत विज्ञान के प्रति झुकाव रखते हैं। आप सहानुभूति और प्यार करने वाले व्यक्ति हैं।

परिवार: पारिवारिक मामलों में यह वर्ष मिश्रित फलदायी रहेगा। बृहस्पति का गोचर अनुकूल न होने के कारण वर्ष के आरम्भिक महीनों में पारिवारिक सम्बंधों में कुछ तनाव रह सकता है। परिवार के किसी सदस्य को लेकर मन में चिंता रह सकती है। लेकिन वर्ष के दूसरे भाग में किसी निकट सम्बंधी के बारे में कुछ अच्छी खबर मिल सकती है। परिवार के विरोध दूर होंगे और परिवार के लोगों का व्यवहार आपके प्रति बहुत अच्छा हो जाएगा। परिवार में कोई मांगलिक कार्य होने के भी योग बनेंगे। मित्रों और हितैषियों से खूब मदद मिलेगी।

स्वास्थ्य:साल के शुरुआत में आपका स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। आपकी शारीरिक ऊर्जा धीरे-धीरे कम होती प्रतीत होगी। कुछ बेवजह की यात्राएं आपको थका सकती हैं। आपको पेट की तकलीफें परेशान कर सकती हैं, खान-पान पर संयम रखकर इसे कुछ हद तक नियंत्रित किया जा सकता है। लेकिन साल का दूसरा भाग आपके लिए अनुकूलता लिए हुए है। इस समय आपका आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा लेकिन आपके कान में कुछ तकलीफ या परेशानी हो सकती है। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है।

प्रेम: प्रेम प्रसंगों के लिए वर्ष का पहला भाग अधिक अनुकूल नहीं है। आपकी जिद संबंधों में दरार का कारण बन सकती है। आपको प्रेम प्रसंगों के मामले में सावधानी से काम लेने की जरूरत है साथ ही अपनी और अपने प्रेम पात्र की प्रतिष्ठा को ध्यान में रखना भी जरूरी है। लेकिन वर्ष के दूसरे भाग में आपको अनुकूल फल मिलेंगे। आप जीवन साथी के साथे आनंद मनाएंगे। जिनकी उम्र विवाह की हो चुकी है उनके विवाह या सगाई सम्भावनाएं मजबूत होंगी। प्रेम प्रगाढ होगा। शादीशुदा लोगों के लिए भी समय प्रेम को बढाने वाला है।

कार्यक्षेत्र: वर्ष के शुरुआती दिनों में बृहस्पति का गोचर अनुकूल न होने के कारण छोटे कामों के लिये भी आपको बहुत मेहनत करनी पड़ सकती है। नौकरी के हालात बदतर होते जायेंगे। लेकिन शीघ्र ही आप इन पर नियंत्रण पा लेंगे। आप नए उद्यम शुरू करेंगे। मित्रों और हितैषियों से खूब मदद मिलेगी। इस अवधि में व्यापार द्वारा आपको अच्छा खासा लाभ होना चाहिए। आप महत्वपूर्ण व्यक्तियों के सम्पर्क में आयेंगे। आमदनी में इजाफा स्पष्टरूप से प्रतिक्षित है। लेकिन आपको बहुत से कामों एक साथ करने की प्रवृत्ति से बचना होगा। साथ ही हर काम को संयम से करने की सलाह भी आपको दी जाती है।

धन: धन के लिहाज से अर्थात आर्थिक मामलों के लिए यह साल अच्छे परिणाम लेकर आया है। यदि आप थोडा प्रयास भी निष्ठा के साथ करते हैं तो पैसों को लेकर आपको को विशेष परेशानी नहीं होगी। हांलाकि कि साल की शुरुआत में रुपए पैसों को लेकर आपको थोडी ज्यादा मेहनत करने पड सकती है लेकिन बाद में आपकी सारी इच्छाएं और महत्वाकांक्षाएं पूरी होंगी। आपकी आमदनी में बढोत्तरी के प्रबल योग बने हुए हैं। व्यापार-व्यवसाय के माध्यम से भी आप खूब धनार्जन करेंगे। लेकिन किसी बडे निवेश के मामले में आपको सावधानी से काम करने की जरूरत है।

विद्या: साल के शुरुआती महीने विद्यार्थियों के लिए अधिक अनुकूल नहीं हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं में मनोनुकूल सफलता नहीं मिलेगी। अत: किसी भी तरह की लापरवाही बरतना ठीक नहीं होगा लेकिन वर्ष के दूसरे भाग में आपको विशेष सफलता मिल सकती है। यदि आप किसी भाषा विशेष को सीखने के लिए अध्ययन कर रहे हैं तो यह समय आपके उत्तम है। किसी विशेष पाठ्क्रम में प्रवेश लेने के लिए आपको भारी अनुदान देना पड सकता है। घर से दूर जाने का मन न होते हुए भी आपको दूर जाकर पढाई करनी पड सकती है।

Receive Free Predictions for Special Life Events, Horoscopes, Daily Transits and Much More!

Translate »